संकट में मेन स्ट्रीम मीडिया, अडानी-अंबानी का हो सकता है कब्ज़ा!

50 बड़े समूहों ने सरेंडर किए अपने ब्रॉडकास्टिंग लाइसेंस

मीडिया को मैनेज करने के बजाय कब्जाने की रणनीति पर काम कर रही सरकार

कुछ चैनल बगावत तो कुछ के घुटने टेकने की संभावना

नौकरी छिनने पर बीजेपी की बड़ी घेराबंदी कर सकते हैं बिदके पत्रकार

बड़े चैनल बंद होने पर बीजेपी के खिलाफ लग सकती है यूट्यूब चैनलों की लाइन

नई दिल्ली। आजकल एंकरों के आक्रामक रुख से लोग अचंभे में हैं। विशेष कर रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी और आज तक की एंकर श्वेता सिंह के। ऐसा नहीं है कि इन लोगों का जमीर जाग गया है। ये लोग अब समझ गए हैं कि सरकार सभी मीडिया हाउस को मैनेज के बजाय कब्जाने की रणनीति पर काम कर रही है।
उधर भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह ने दावा किया है कि भारतीय टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में आर्थिक संकट और विज्ञापनों के केंद्रीकरण के कारण 2029 तक सिर्फ तीन बड़े न्यूज़ चैनल/ग्रुप ही बच पाएंगे। उनका इशारा आज तक, News18 नेटवर्क और NDTV की ओर है। उनका कहना है कि बाकी चैनलों Republic, Zee News, ABP, India TV  आदि की कहानी खत्म हो सकती है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या ये सभी चैनल सरकार के सामने घुटने टेक देंगे ?
मीडिया को कब्जाने के लिए केंद्र सरकार के पास अडानी और अंबानी ग्रुप है। इसलिए आने वाले समय यह माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव तक या तो कई बड़े चैनल दम तोड़ देंगे या फिर सरकार के खिलाफ बगावत कर देंगे।
जो जानकारी मिल रही है यदि इस पर सरकार ने काम किया तो मीडिया के साथ ही सरकार के सामने भी संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में बड़े स्तर पर पत्रकारों के अपने यूट्यूब चैनल खोलकर सरकार की घेराबंदी करने की संभावना बन जाएगी।
दरअसल भारत में तेजी से बदल रहे मीडिया कंजम्पशन पैटर्न से पारंपरिक टेलीविजन इंडस्ट्री पर असर पड़ने लगा है। स्थिति कहां तक पहुंच गई है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दर्शकों के डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट होने के चलते तीन साल में करीब 50 टीवी चैनलों ने अपने ब्रॉडकास्टिंग लाइसेंस सरेंडर कर दिए हैं। बाकायदा इकॉनमिक टाइम्स ने इस पर एक रिपोर्ट पेश की यही।
इस रिपोर्ट के मुताबिक जीओ स्टार, Zee Entertainment Enterprises, Eenadu Television, TV Today Network और ABP Network जैसे बड़े मीडिया हाउस भी अपने लाइसेंस वापस करने वाले ब्रॉडकास्टर्स में शामिल हैं। इस रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि Sony Pictures Networks India की पैरेंट कंपनी Culver Max Entertainment ने 26 डाउनलिंकिंग परमिशन सरेंडर की है। कंपनी ने चयनित चैनलों को दोबारा अपलिंक और डाउनलिंक करने का फैसला लिया है।
Crisil की 11 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निजी DTH कंपनियों की आमदनी में गिरावट का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, गिरावट की रफ्तार पहले के लगभग 5 फीसदी के मुकाबले घटकर 3 से 4 फीसदी रहने का अनुमान है।

ये चैनल सबसे अधिक प्रभावित

JioStar ने Colours Odia, MTV Beats, VH1 और Comedy Central के लाइसेंस लौटाए
Zee Entertainment ने Zee Sea चैनल बंद किया। Enter10 Media ने Dangal HD और Dangal Oriya के लाइसेंस सरेंडर किए और नए चैनल लॉन्च की योजना टाल दी। ABP Network ने ज्यादा लागत और कमजोर कमाई के चलते ABP News HD को बंद किया।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

    Continue reading
    कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

    कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    • By TN15
    • June 7, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    • By TN15
    • June 7, 2026
    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग