महिला स्वराज ने की बजरंग मुनि के मुस्लिम महिलाओं के बलात्कार के बर्बर और आपराधिक आह्वान की निंदा

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। महिला मुद्दों पर केंद्रित स्वराज इंडिया का मोर्चा, महिला स्वराज बजरंग मुनि द्वारा मुस्लिम महिलाओं के बलात्कार की बर्बर और आपराधिक आह्वान से स्तब्ध है। मुस्लिम महिलाओं के बलात्कार का ऐसा आह्वान पूरे महिलाओं समुदाय के खिलाफ एक बहुत बड़ा हमला और अक्षम्य अपराध है। इस तरह की आह्वान को ज़ुबान फिसल जाने या उत्तेजना के क्षण में की गई बातें समझ कर नजरअंदाज या माफ नहीं किया जा सकता है। जहां एक तरफ ऐसे बयान सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं यह प्रकरण ऐसे शब्द बोलने वाले लोगों की और इस मुद्दे पर अब तक समर्थन और चुप्पी बनाए रखने वाले लोगों की द्वेषपूर्ण मानसिकता को भी दर्शाता हैं। इस प्रकरण को उजागर करने वाले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को एक आध घटना के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता है। यह बुल्ली ऐप और सुल्ली ऐप जैसे पिछली घटनाओं का ही विस्तार है। धर्म के आधार पर एक समुदाय का अमानवीयकरण हमारे संवैधानिक मूल्यों पर एक धब्बा है। साथ ही यह महिलाओं के खिलाफ गहरे पूर्वाग्रह का भी संकेत है, जिन्हें इंसान नहीं माना जाता है, बल्कि डर पैदा करने के लिए जीती या नष्ट की जाने वाली वस्तु समझा जाता है।

महिला स्वराज की मांग है कि इस स्वघोषित महंत बजरंग मुनि को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कानून के अनुसार दंडित किया जाए। जहाँ इस गिरफ्तारी की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस पर है, जो पिछले तीन दिनों से केवल कार्रवाई का आश्वासन का ट्वीट कर रही है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग को न केवल इस घटना, बल्कि देश भर में हो रही ऐसी सभी घटनाओं का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए, और समाज में इस तरह के जहर को फैलने से रोकने के निर्देश जारी करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। ऐसी घटनाओं पर निष्क्रियता महिलाओं के अपमान और उत्पीड़न को प्रोत्साहित करती है, और अपराधियों को सशक्त करती है। यह “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के साथ-साथ “सबका साथ, सबका विकास” का भी मजाक है।

Related Posts

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading
लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार