आजम खान के मीडिया प्रभारी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-हमारे तो कपड़ों से भी उन्हें बदबू आती है 

द न्यूज 15 
लखनऊ।  क्या सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मो. आजम खां के समर्थक बहुत नाराज हैं। आजम खां के मीडिया प्रभारी ने तो अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को तो उनके कपड़ों में ही बदबू आती है। मतलब साफ है कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान उर्फ शानू ने सपा के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।शानू यहां ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाया। पर अखिलेश यादव ने आजम खान को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया।
शानू ने दावा किया है कि उनके वोटों की वजह से ही सपा ने 111 सीटें सीटें जीती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए फ़साहत ने कहा है कि  “दरी भी अब्दुल बिछाएगा, वोट भी अब्दुल देगा, जेल भी अब्दुल जाएगा।”
दरअसल आजम खां मौजूदा समय में जेल में बंद हैं। ऐसे में फसाहत ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव ने आजम के लिए आवाज नहीं  उठाई। जेल से उन्हें बाहर लाने के लिए वह कुछ न कर सके। वे चुप हैं। उन्होंने जब सदन में भाषण दिया तो आजम खान का नाम तक नहीं लिया।
आजम के मीडिया प्रभारी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज-18’ से बातचीत के दौरान बताया- यह दर्द और यह जख्म हैं…आप समझ रहे हैं कि हम किस कदर जी रहे हैं। ढाई साल से अब्दुल आजम साहब जेल में हैं, पर सपा ने कुछ नहीं किया। अखिलेश सिर्फ एक बार उनसे जेल में मिलने गए।
बकौल फसाहत, “हम किससे कहें? अखिलेश हमारे जख्मों पर मरहम तो लगा नहीं सकते, कम से कम हमारे आंसू ही पोंछ दें। रोचक बात है कि आजम खान के मीडिया प्रभारी की ओर से यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर आई है, जब अखिलेश अपने परिवार के सियासी पचड़े में उलझे हैं।

Related Posts

‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप