मध्य प्रदेश : कांग्रेस ने उठाई TET परीक्षा रद्द करने की मांग, परीक्षार्थी बोले- लीक हुआ पेपर 

द न्यूज 15  

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर लीक मामला राजनीतिक बनता जा रहा है। मामले को सोशल मीडिया पर हवा दे दी गई है। टीईटी परीक्षा के एक उम्मीदवार ने 25 मार्च को इस संबंध में बड़ा दावा किया था। अभ्यर्थी मदन मोहन डोहारे ने दावा किया था कि जब वो परीक्षा देकर भोपाल से वापस लौट रहे थे तो राजस्थान के धौलपुर के एक युवक ने उन्हें पेपर का स्क्रीनशॉट दिखाया। यह पेपर उन्हें लक्ष्मण सिंह ने दिया था। इसके बाद डोहारे ने सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट शेयर किया था।
इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मकराम पर आरोप लगाया था कि वो इस पेपर लीक के पीछे हैं। व्यापमं घोटाले के व्हिलस्लिब्लोओर डॉक्टर आनंद राय ने भी इस मामले में मांग की थी कि सोशल मीडिया पोस्ट में जिस लक्ष्मण सिंह का जिक्र किया गया है वो कौन हैं…इसकी जांच होनी चाहिए। मामले के जोर पकड़ने के बाद रविवार को लक्ष्मण सिंह ने मिश्रा और राय के खिलाफ पुलिस के पास एससी/एसएसटी की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि यह आरोप उनकी छवि धूमिल करने के लिए लगाए गए हैं। सोमवार को टीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और परीक्षा को रद्द करने की मांग की है।
अभ्यर्थी बोले- सबूत हैं : नाम ना बताने की शर्त पर एक अभ्यर्थी ने कहा, यह स्क्रीनशॉट इस बात के सबूत हैं कि पेपप लीक हुआ था। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के इस्तेमाल की मनाही थी। तो फिर आखिर एजेंट को स्क्रीनशॉट कैसे मिला। यह सोच समझ कर किया गया घोटाला है और इसकी जांच होनी चाहिए। हम परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
कॉन्स्टेबल परीक्षा की रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप : अभी हाल ही में जो छात्र कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं और उन्होंने रिजल्ट को फिर से घोषित किये जाने की मांग की थी। कॉन्स्टेबल परीक्षा के उम्मीदवार विकास मीणा ने कहा, ‘जब 24 मार्च को कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी हुए थे, तब उसका नाम पास करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में था। 12 घंटे बाद जब उसने अपना रिजल्ट दोबारा चेक किया तो पाया कि उसका नाम पास करने वाले उम्मीदवारों की सूची में नहीं है। यह कैसे हुआ, वह नहीं जानता…लेकिन यह उसके लिए चकित करने वाला है।’ एक अन्य महिला उम्मीदवार ने भी यही दावा किया।
कांग्रेस ने उठाई यह मांग : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘राज्य सरकार को इस मामले में एक साफ-सुथरी जांच करवानी चाहिए। लेकिन उम्मीदवारों का सिस्टम से भरोसा उठ रहा है। यह बेरोजगारों के भविष्य का मामला है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची है। हमें शिकायत मिलेगी, तब हम इस मामले की जांच करेंगे।’ वहीं बोर्ड के अध्यक्ष आईसीपी केसरी ने कहा, ‘हम टीईटी मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती जांच में हमें किसी गड़बड़ी का पता नहीं चला है।’ उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले फेज के परिणाम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। यह रिजल्ट सिर्फ एक ही बार जारी किया गया है।

Related Posts

युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

किसानों के बाद युवाओं ने महाबली सरकार को…

Continue reading
‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CJP आंदोलन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

  • By TN15
  • July 27, 2026
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

  • By TN15
  • July 27, 2026
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

  • By TN15
  • July 27, 2026
अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

  • By TN15
  • July 27, 2026
जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

  • By TN15
  • July 27, 2026
दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

  • By TN15
  • July 27, 2026
लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र