बीरभूम हिंसा : बंगाल विधानसभा में 5 विधायक निलंबित, अधिकारी ने लगाया था पिटाई का आरोप

द न्यूज 15   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीरभूम घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामला यहां तक बढ़ गया कि सदन के पटल पर टीएमसी और भाजपा विधायकों के बीच झड़प हो गई। झड़प इतनी तीखी थी कि टीएमसी के एक विधायक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, उनकी नाक से खून आ रहा था। वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया कि टीएमसी और सुरक्षाकर्मियों ने आठ भाजपा विधायकों को घायल कर दिया है।
हुगली जिले के चिनसुराह से टीएमसी विधायक असित मजूमदार का दावा है कि उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने मारा। उनका कहना है कि  “जब वह विधानसभा के अंदर सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई कर रहे भाजपा के 5  विधायकों को रोक रहे थे तो उनका चश्मा टूट गया।”
अधिकारी समेत  भाजपा विधायकों को किया गया निलंबित : इसके बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत 5 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। अध्यक्ष ने अधिकारी के अलावा भाजपा विधायक दीपक बर्मन, शंकर घोष, मनोज तिग्गा और नरहरि महतो को 2022 के आगामी सभी सत्रों के लिए निलंबित कर दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया, जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिसकर्मियों और TMC के विधायकों ने  हमारे विधायकों के साथ मारपीट की। उधर विपक्ष ने आरोप लगाया कि टीएमसी और सुरक्षाकर्मियों ने आठ भाजपा विधायकों को घायल कर दिया है।
विधायक सदन के भीतर भी सुरक्षित नहीं : अधिकारी का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस, उनके गुंडे और पुलिस के खिलाफ उनका मार्च है। उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। अधिकारी ने कहा, “विधायक सदन के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। तृणमूल के विधायकों ने सचेतक मनोज तिग्गा समेत उनके कम से कम 8-10 विधायकों के साथ मारपीट की, उन्होंने कहा कि उनका दोष बस इतना है कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की मांग कर रहे थे।

Related Posts

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

Continue reading
‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार