राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी के विरोध में भाकियू का धरना-प्रदर्शन 

भाकियू प्रवक्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग

द न्यूज 15 

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने से भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है इसे लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आज राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर आंदोलन छेड़ते हुए नजीबाबाद थाने के गेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ कर जोरदार नारेबाजी करते हुए धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग की। भारतीय राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग की।
मंगलवार को नजीबाबाद थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर कहां कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे है और प्रशाशन आंखे मूंदे बैठा हैं जबकि ओवैसी जैसे भड़काऊ भाषण देने वाले नेता पर जिस दिन हमला हुआ तभी वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी थी तो क्या सरकार चौधरी राकेश टिकैत के ऊपर हमला होने का इंतजार कर रहा है।
भाकियू युवा जिला अध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ ने कहां की सरकार का दोहरा मापदंड चलने नही दिया जायेगा और तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक आरोपी को पकड़ा नही जाता तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की करते हुए कहां की जब भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को हमलावर जान से मारने की धमकी दे रहे है तो आम जनता का क्या होगा।
भाकियू पदाधिकारियों ने अपने किसान मसीहा चौधरी राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने वाले की शीघ्र गिरफ्तारी कराने और  भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को वाई श्रेणी की सुरक्षा दिलाने के लिए जिले  और तेज आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी और मुजफ्फरनगर में आरोपी के खिलाफ शाम को मुकदमा दर्ज होने पर धरना समाप्त किया गया। इस संबंध में मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसएसआई राजीव चौधरी को दिया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, मास्टर करन सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सादिक  प्रधान, युवा जिला उपाध्यक्ष बिरेश राणा, मोहित कुमार, राजू सिंह, सुबोध  कुमार,परवेज खान, अनुज कुमार, रामौतार चौहान, अतौलहक, सलमान आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

Continue reading
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’