मधुबनी: रहिका के सीओ और नाजिर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मधुबनी। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीओ अभय कुमार और नाजिर को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अधिकारियों को पटना से आई निगरानी की 20 सदस्यीय टीम ने बुधवार को छापेमारी कर पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करने के लिए रहिका प्रखंड के सीओ और नाजिर ने राहुल कुमार नामक व्यक्ति से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। राहुल ने इस बाबत निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को रहिका प्रखंड कार्यालय में अचानक छापा मारा। इस दौरान सीओ अभय कुमार को 17 हजार रुपये और नाजिर को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मौके से दोनों को गिरफ्तार कर पटना ले जाया गया है।

इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है, जबकि आम लोग निगरानी की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’