मुजफ्फरपुर: दामोदरपुर ईदगाह चौक पर बड़ा हादसा टला, टूटा नाला बना जानलेवा जाल

मुजफ्फरपुर। शहर के दामोदरपुर ईदगाह चौक पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक स्कूटी सवार युवक सड़क के बीच टूटे नाले में गिरने और भारी ट्रक के चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। यह स्थान लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि अब तक पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दामोदरपुर ईदगाह चौक से लेकर रेलवे गुमटी संख्या 106, जमाल पेट्रोल पंप तक की सड़क पर कई जगह नालों की ढलाई टूटी हुई है। खासकर ईदगाह चौक पर बीच सड़क में खुला नाला दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।

बीते कुछ महीनों में इस स्थान पर कई दुपहिया वाहन सवार घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी मरम्मत नहीं की गई है। गुरुवार को एक स्कूटी सवार युवक अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ा,इस बीच एक भारी ट्रक के भी चपेट में आने से बचा,स्थानीय लोगों की तत्परता से वह गंभीर चोट से बच गया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बार-बार शिकायत की है, लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब लोगों में गहरी नाराज़गी है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’