भगवान परशुराम धर्म, न्याय और पराक्रम के प्रतीक : रामकुमार कश्यप

इंद्री (सुनील शर्मा)
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने मंगलवार को बड़ा गांव में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए कहा कि
भगवान परशुराम को न्याय, धर्म और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। वे एक महान योद्धा और विद्वान थे। भगवान परशुराम जयंती हमें धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश देती है । भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। आज के समय में भगवान परशुराम के आदर्श और शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हो जाती हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सत्य, न्याय और सद्भाव स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए। इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें परसा(भगवान परशुराम का शस्त्र) भेट कर सम्मानित किया गया।
विधायक ने भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमें अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है। यह दिन हमें भगवान परशुराम के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी धर्म में जाति के नए होकर सर्व समाज के होते हैं उनके बताए रास्ते पर चलकर हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को अच्छा नागरिक बनने के लिए जागरूक कर सकते है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि महापुरूषों के बताए रास्तों पर चलकर समाज को आगें बढ़ाने का कार्य करें। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश व प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। परन्तु जब तक जनता का सहयोग नहीं होगा तब तक कोई भी अभियान सफल नही हो सकता है। इसलिए सभी समाज में फैली बुराईयों को दूर कर एक सभ्य समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनें और इसमें हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। इस मौके पर प्रधान प्रेम शर्मा, संजय शर्मा, कृष्ण शर्मा, मुकेश, नरेंद्र शास्त्री , वेद शर्मा, अजय, योगेंद्र , कमलजीत, भाजपा नेता धर्मपाल शांडिल्य, सरपंच अमित सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप