केंद्र में यूपीए की सरकार मे रहते लालू नहीं दिलाया विशेष दर्जा : गिरीराज

अभिजीत पाण्डेय

पटना। लालू यादव और कांग्रेस सरकार में थे तब उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, जबकि उस समय नियम था और बिहार के दोनों सदन से यह पास हुआ था।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि जब लालू यादव और कांग्रेस सरकार में थे तब उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, जबकि उस समय नियम था और बिहार के दोनों सदन से यह पास हुआ था, लेकिन अब विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए मोदी सरकार ने बिहार को विकास दिया है। यह बजट बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसे ‘सुपर बजट’ बताते हुए कहा कि बिहार में बहार है और एनडीए की सरकार ही रहेगी।

वहीं, विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीयमंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जो कह रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। ये वही विपक्ष के लोग हैं जिनकी सरकार में, यूपीए की सरकार में नीति आयोग में इस तरह के प्रावधान किए गए थे जिसके बाद किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना लगभग नामुमकीन हो गया था। बहरहाल, हमारी मांग थी कि जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता हमें विशेष पैकेज दिया जाए।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?