मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जुलाई को करेंगे ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सौंदर्यीकरण के बाद 29 जुलाई को ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन करेंगे।

पिछले दो साल से ककोलत जलप्रपात में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था। ऐसे में रोक के चलते सैलानी यहां नहीं जा पा रहे थे। लोगों को बहुत दिनों से ककोलत जलप्रपात के खुलने का इंतजार था। अब मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद ककोलत को नए स्वरूप में सैलानी देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें भी बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन तय माना जा रहा है कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन के अधिकारी जुट गए हैं. बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक विभाग व अन्य विभागों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि जो लोग छुट्टी पर गए हैं उन्हें ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है।

विभाग की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी तरह का कोई कर्मचारी अगर पत्र की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार का आगमन तय है। इसलिए पहले से सभी वरीय अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। ककोलत जलप्रपात के सौंदर्यीकरण का काम 15 जून तक ही पूरा करना था, लेकिन ककोलत जलप्रपात में बाढ़ आ जाने के चलते काम रुक गया था. अब ककोलत में लगभग काम पूरा हो गया है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?