पिछड़ों का विरोध करने वाली कांग्रेस की गोद में बैठ गए लालू-तेजस्वी : शाह

अभिजीत / रामनरेश

कटिहार । लालटेन और पंजे के साथ जाएंगे तो दंगे, अत्याचार, गरीबी, भूख, बेरोजगारी मिलेगी। एनडीए के साथ आएंगे तो विकास मिलेगा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू और कांग्रेस एक होकर एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आप लोगों को लालू-राबड़ी का शासन याद है न। दलित, गरीब, पिछड़ा सब पर अत्याचार हाेता था। जब एनडीए की सरकार आई तो सब पर अत्याचार खत्म हो गया। आज लालू यादव कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। इसी कांग्रेस ने पिछड़ा समाज का विरोध किया। आज लालू जी और उनके बेटे कांग्रेस की गोद में बैठ गए।
कटिहार में चुनावी सभा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी परिवारवाद और जातिवाद से लड़ रहे हैं। तुष्टिकरण को समाप्त करने का काम मोदी जी ने किया। कांग्रेस और लालू जी कहते थे कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी नहीं हटी। पिछले 10 साल में मोदी जी 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया। 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाने का काम किया।
लालू और कांग्रेस ने बिहार को क्या दिया
मैं लालू जी और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपकी सरकार थी लेकिन बिहार को क्या दिया। मोदी जी ने 10 साल में काफी कुछ दिया। मोदी ने कांग्रेस के दो लाख अस्सी हजार करोड़ के बदले नौ हजार 23 हजार करोड़ रुपया बिहार के विकास के लिए देने का काम किया। इसके अलावा चार लाख करोड़ सड़क और पुल के लिए, एक लाख करोड़ रेलवे के उत्थान के लिए देने का काम किया है। गृह मंत्री बिहार और सीमांचल में कई विकास योजनाओं का जिक्र किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी कि आतंकी और नक्सली हमले लगातार होते थे। मोदी जी सरकार आई तो आतंकियों के घर में घुसकर मारने का काम किया। इंडी गठबंधन बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। नीतीश बाबू ने बिहार के घर-घर में बिजली पहुंचाई है। लेकिन, कांग्रेस और लालू प्रसाद फिर से पिछड़ों पर अत्याचार करना चाहती है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!