बिहार में लालू-तेजस्वी बना रहे ‘YK’ रूपी नया कास्ट कॉम्बिनेशन

 लोकसभा चुनाव में हो चुका है इसका ट्रायल

दीपक कुमार तिवारी

पटना। वैसे तो बिहार की फिजा में ही और राजनीति तैरती है। लेकिन बात जब चुनाव की हो तो माहौल और भी ज्यादा राजनीतिक होने लगता है। हर कदम वोट को ध्यान में रख कर रखा जाता है और हर कार्यक्रम वोटरों को साधने के लिए ही किए जाते है। हालांकि, बिहार विधानसभा के चुनाव में अभी साल भर से ज्यादा का वक्त है। लेकिन बिहार की हवा राजनीतिक होने लगी है। आरजेडी दफ्तर में जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे बिहार से कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया था। खासकर कुशवाहा समाज से जुड़े लोगों का। हैरानी की बात यह है कि इस कार्यक्रम में पहले केवल तेजस्वी यादव शामिल होने वाले थे। लेकिन तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हो गए। आरजेडी दफ्तर में तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव की एंट्री सबको चौंकाने वाली थी।
शहादत दिवस के बहाने राजद की कोशिश तो साफ नजर आ रही थी कि राजद कुशवाहा समाज को साधने की कोशिश में है। लेकिन इस मौके को तेजस्वी यादव ने पूरी तरीके से भुनाया। आरजेडी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने यादव कुशवाहा भाई-भाई का नारा भी दिया।
उन्होंने कहा कि अब कुशवाहा भाई और यादव भाई में लड़ाई नहीं होगी। तेजस्वी यादव ने मंच से जगदेव प्रसाद को भारत रत्न दिलाने की भी बात कर डाली। उन्होंने कहा कि हम आज इस मंच से जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग करते हैं।
बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। आरजेडी दफ्तर में शहादत दिवस मनाया जा रहा था। इस शहादत दिवस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने तरकश से कई तीर चलाए। उन्होंने कुशवाहा समाज को राजद के साथ जोड़ने की पूरी कोशिश की। तेजस्वी यादव ने कहा ‘कुशवाहा समाज के लिए लालू जी और हम हमेशा आगे खड़े रहेंगे।’
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल तमाम कुशवाहा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हम आपका धन्यवाद करते हैं, हम हमारी पार्टी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी हमेशा आपके साथ खड़े रहने का काम करेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ऐसी बात ना आए कि जब आपको जन प्रतिनिधित्व का मौका ना मिले। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पिछले विधान सभा चुनाव में सबसे ज्यादा टिकट कुशवाहा समाज को देने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कुशवाहा समाज को अपने पाले में लाने के लिए इस बात का ऐलान भी कर दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कुशवाहा समाज को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को आगामी विधानसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा टिकट देने का काम किया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कुशवाहा समाज को एकजुट करने की कोशिश करते हुए आह्वान किया कि सभी पिछड़े समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। बड़ी चालाकी से केंद्र में बैठी सरकार आरक्षण को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि सारी चीजों का प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव के राज को याद दिलाते हुए कहा जब इनका का राज था, तो कोई भी थाना चला जाता था। कोई भी ब्लॉक ऑफिस चला जाता था तो उन्हें सम्मान के निगाह से बैठाया जाता था, लेकिन आज आम जनता का तो छोड़िए बिहार सरकार के मंत्रियों की भी नहीं सुनी जाती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। बिहार सरकार पर तंज करते हुए कहा कि आज देखिए केवल अधिकारी लोग ही सरकार चल रहा है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव