24 घंटे नजर, लाइव ट्रैकिंग…

 अब बिहार में महिलाओें पर गंदी नजर डाली तो सेकेंड भर में नाप देंगे ‘कानून के दूत’

पटना। बिहार में महिलाओं को सफर के दौरान पुलिस की सुरक्षा मिल सकेगी। बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने डायल 112 सेवा के तहत गुरुवार को महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर योजना के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसकी शुरुआत पटना के वायरलेस भवन परिसर स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से की गई। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल छह जिलों भागलपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पटना, गया और नालंदा में सेवा मिलेगी। महिलाएं कहीं भी किसी समय राज्य में सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं।
कोई भी महिला अपनी यात्रा ‘डायल 112’ के माध्यम से रजिस्टर करा सकती है। जिसके जरिए उनकी पूरी यात्रा को ट्रैक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित महिला को प्रत्येक 15 मिनट पर कॉल कर उनकी जानकारी ली जाएगी। बिहार देश का तीसरा राज्य है, जिसने इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया है। 15 सितंबर से इस सेवा को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
‘बिहार पुलिस सप्ताह’ में पुलिसकर्मियों ने पांच प्रण लिए थे, जिसके तहत महिला अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा निडर नारी का कॉन्सेप्ट दिया गया था। इसके तहत प्रदेश भर में महिलाओं के साथ अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह का दुर्व्यवहार या अपराध करता है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में अब तक ‘डायल 112’ के माध्यम से आपातकालीन पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी सेवाएं मिलती आ रही है। अब ‘डायल 112’ का विस्तार किया जा रहा है। इसमें ‘सुरक्षित सफर’ सुविधा को जोड़ा गया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद