कृष्णा रुहेला बने समाजवादी पार्टी कोर कमेटी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य

समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे समाजवादी नेता कृष्णा रुहेला को उनकी वर्षों की मेहनत, निष्ठा एवं संगठन के प्रति समर्पण का सार्थक प्रतिफल प्राप्त हुआ है। कृष्णा रुहेला लंबे समय से समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे लगातार दो कार्यकाल से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें संगठन में एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

इन्हीं गुणों को दृष्टिगत रखते हुए अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की संस्तुति पर तथा माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी द्वारा कृष्णा रुहेला को समाजवादी पार्टी की कोर कमेटी की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह जिम्मेदारी न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष, समर्पण एवं कार्यक्षमता की पहचान है, बल्कि पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है कि सच्ची लगन, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने पर संगठन में सम्मान और जिम्मेदारी अवश्य प्राप्त होती है। इस अवसर पर कृष्णा रुहेला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’