जानिए,छठ पूजा में कोसी क्यों भरा जाता है?

 5 नवंबर से हो रही लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत

दीपक कुमार तिवारी 

लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर को ‘नहाय खाए’ से शुरू होगी। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ‘छठ’ से पहले पटना के बाजारों में ‘कोसी’ की जमकर खरीदारी की जा रही है। ‘छठ’ पूजा में कोसी का एक विशेष महत्व है। इस पर्व पर ‘कोसी भरने’ की परंपरा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि अगर कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है या असाध्य रोग है तो ‘कोसी’ भरने का संकल्प लिया जाता है, जिससे मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही कष्टों से मुक्ति भी मिलती है, इसलिए हर साल ‘छठ’ पर्व पर कोसी भरकर छठी मैया के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।
पटना की लक्ष्मी देवी ने ‘कोसी’ के महत्व के बारे में बताया कि सूर्य भगवान या छठी मैया जिनकी मनोकामनाओं को पूरा कर देती हैं। वह लोग मिट्टी से बने हाथी पर अर्घ्य देते हैं। ‘कोसी’ सिर्फ वही लोग भरते हैं, जिनकी मनोकामना पूरी होती है, हर कोई इस प्रक्रिया का फॉलो नहीं करता है।
उन्होंने आगे कहा, ‘हर साल बाजार में कोसी की जमकर खरीदारी की जाती है। कोई एक कोसी खरीदता है तो कोई अनेक कोसी को खरीदकर अपने घर ले जाता है। इस बार भी कोसी की काफी डिमांड है। इसके दाम 400 रुपए से शुरू होकर 600 रुपए के बीच है। साधारण वाली कोसी 400 रुपए की है, जबकि कलरफुल कोसी की कीमत 600 रुपए है। पिछले साल की तुलना में इस बार कोसी की मांग काफी ज्यादा है।’
‘कोसी’ भगवान गणेश की प्रतिमा की तरह होती हैं, लेकिन इनमें 4 पैर होते हैं। साथ ही प्रतिमा के ऊपर दीपक लगाए जाते हैं। बाजारों में कोसी की कीमत उसके डिजाइन और रंगों पर निर्भर करती है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!