बिहार के सांसद पप्पू यादव के घर की रेकी

 सीसीटीवी वीडियो में दिख रहे संदिग्ध,  लगातार धमकी मिलने की बात

 मधेपुरा। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के मधेपुरा वाले घर की रेकी की गई। ऐसा पप्पू यादव का कहना है। उन्होंने इसे लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है। पप्पू यादव का कहना है कि उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पप्पू यादव ने कहा कि उनके मधेपुरा वाले घर की रेकी की गई है और उनके परिवार को भी धमकी दी जा रही है।
सांसद पप्पू यादव का कहना है कि उन्हें 14 तारीख से लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के बारे में पप्पू यादव को कोई जानकारी नहीं है। उन्हें मयंक नाम के एक व्यक्ति का मलेशिया से भी फोन आ रहा है। पप्पू यादव ने बताया कि उनके मधेपुरा स्थित घर की दो दिन पहले रेकी की गई है। उन्होंने घर के बाहर संदिग्ध लोगों का एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।
पूर्णिया एमपी पप्पू यादव के मुताबिक मधेपुरा के उनके खुर्दा वाले घर की रेकी की गई है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। 30 और 31 अक्टूबर की रात को जब वो (पप्पू यादव) अपने खुर्दा वाले घर पर थे, तब कुछ अज्ञात लोग उनके घर के आसपास देखे गए। पप्पू यादव ने बताया कि उनके पूर्णिया वाले घर के बाहर भी कुछ अनजान लोग घूमते देखे गए हैं। ये घटनाएं चिंताजनक हैं और पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पप्पू यादव ने कहा, ‘मुझे 14 तारीख से लगातार धमकी दी जा रही है। एक शख्स दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मुझे नहीं पता है कि पकड़ा गया शख्स कौन है या किस गैंग से ताल्लुक रखता है, लेकिन मुझे कई बार अलग-अलग नंबर से कॉल और एसएमएस के माध्यम से धमकी मिली है। मयंक नाम के एक शख्स का मलेशिया से बार बार फोन आता है और कहता है कि मेरे रास्ते से हट जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।’
उन्होंने कहा, ‘दो दिन पहले मेरे आवास मधेपुरा के खुर्दा में रेकी की गई है। साथ ही मेरे परिवार के लोग को भी धमकी दी जा रही है।गिरफ्तार किया गया युवक सिरफिरा है या अपने आप को छिपा रहा है। मलेशिया या कनाडा से अपने साली का नंबर लेकर फोन करना ये आश्चर्य की बात है। ऐसा मैं नहीं मानता हूं, लेकिन एक-दो धमकी नहीं बल्कि 14 तारीख से लगातार धमकी दी जा रही है।’

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!