किसान आंदोलन में जेल गए किसानों के सम्मान में किसान एकता संघ ने दनकौर में किया सम्मान समारोह का आयोजन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

ग्रेटर नोएडा । किसान आंदोलन में जेल गए किसानों को सम्मानित करने के लिए किसान एकता संघ ने दनकौर जीतू नंबरदार फार्म हाउस में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर किसानों के हक अधिकार की लड़ाई में जेल गए किसान नेता डॉक्टर रुपेश शर्मा, सोरण प्रधान, सुखबीर खलीफा, उदल आर्य, प्रमोद शर्मा, गवरी मुखिया, वीर सिंह नेताजी, जगबीर नंबरदार, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित सैकड़ो किसानों को फूल माला व शोल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता सोरण प्रधान, सुखबीर खलीफा, डॉक्टर रुपेश वर्मा ने किसान आंदोलन के पूरे घटनाक्रम को विस्तार से रेखांकित करते हुए आंदोलन की उपलब्धियां को बताया और भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन किसानों की लड़ाई में मजबूती के साथ खड़ा रहा और भविष्य में भी होने वाले संघर्ष में किसानों के साथ रहेंगे और एकजुट होकर अपने हक अधिकारों को हासिल करके ही दम लेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुमन राय व सीटू नेता राजकरण सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को हिलाने में कामयाब रहा और उन्हें किसानों की मांगों को मानने के लिए मजबूर कर दिया गया।
कार्यक्रम को दर्जनों किसान नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने किया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?