दून पब्लिक स्कूल,मुखाला के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर निकाली रैली

इन्द्री (सुनील शर्मा)
दून पब्लिक स्कूल मुखाला में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गांव के सरपंच ओमवीर राणा ने ध्वजारोहण किया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनु कंबोज ने सभी विद्यार्थियों को और सभी उपस्थित अतिथिगणों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इसके साथ-साथ स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांव की गलियों में तिरंगे झंडे लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए रैली निकाली गई। जिसमे भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद व हमारा भारत देश महान जैसे नारे लगाकर सारे वातावरण को देशभक्ति के रंग से रंग दिया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्य सुखदेव शर्मा, रविंदर शर्मा, राम रतन कंबोज, संदीप गर्ग ,नेहा शर्मा ,आशा शर्मा ,राजेंद्र कंबोज, प्रमोद गोयत, सीमा ,रोमा, गीता ,मीना, रजनी, आरती, मधु ,विमल, रजनी,दविंदर कौर ,रितिका,उषा सहित अन्य सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया गया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?