Kisan Andolan : बैठक बेनतीजा, जारी रहेगी जेवर के किसानों की लड़ाई

 ग्रेटर नोएडा l अपनी मांगों को लेकर आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के कार्यालय पर महिला और बच्चों के साथ पहुंचे किसानों और प्राधिकरण अफसरों के बीच बैठक बेनतीजा रहीl किसान प्रतिनिधियों का दावा है कि जेवर के किसानों की लड़ाई जारी रहेगीl

रण्हेरा के किसान अमित ने चेतना मंच को बताया कि इस बैठक में किसानों की ओर से 50 प्रतिनिधि शामिल हुएl यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बोर्ड रूम में वार्ता हुई l डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने किसानों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया लेकिन किसान नहीं मानेl किसानों का कहना है कि प्राधिकरण लिखित में आश्वासन दे तभी धरना समाप्त होगाl किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया हैl

बता दें कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्रेटर नोएडा आने का कार्यक्रम तय है l इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की अगवानी करने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्रेटर नोएडा में आना हैl इसलिए प्राधिकरण के अफसरों पर इस आंदोलन को समाप्त करने का दबाव बन रहा है l भारतीय जनता पार्टी के नेता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि किसानों को मनाने में जुट गए हैं l खबर लिखे जाने तक यह प्रयास जारी थेl

  • Related Posts

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading
    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी