‘केबीसी 13’: नीना गुप्ता ने बताया कैसे ‘बधाई हो’ की भूमिका पाने के लिए उन्होंने हाउस हेल्पर के कपड़े पहने थे

मुंबई| अभिनेत्री नीना गुप्ता ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के शानदार शुक्रिया एपिसोड में ‘बधाई हो’ में भूमिका पाने के लिए एक हाउस हेल्पर की सलवार कमीज पहनने की बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार में ही ‘बधाई हो’ की स्क्रिप्ट पसंद आ गई थी, लेकिन उन्होंने निर्देशक के पास कभी कॉल बैक नहीं किया। हालांकि चीजें बदल गईं जब उन्हें फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा से उनके कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि अमित ने मुझे एक हफ्ते और दस दिनों के बाद अपने कार्यालय में बुलाया। जब मैं वहां गई, तो मैंने उनके सहायक से पूछा, ‘मुझे क्या पहनना चाहिए ताकि उन्हें लगे कि मैं चरित्र में फिट हूं?’ मुझे बताया गया था कि यह किरदार एक मध्यमवर्गीय परिवार का है इसलिए मैंने सलवार कमीज पहननी थी। मेरे पास कुछ स्टाइलिश सलवार कमीज थी लेकिन यहां, मुझे सामान्य सलवार कमीज पहननी थी।

नीना आगे कहती हैं कि तब मुझे सामान्य कमीज मिली, लेकिन सामान्य सलवार मेरे पास नहीं थी। मैं सोच रही थी कि क्या करूं? मैंने तब अपने घर के रसोइये की सलवार पहनी थी क्योंकि वह सामान्य और साधारण सफेद रंग की सलवार थी। मैं वहां (अमित शर्मा के कार्यालय में) अपनी चुन्नी और सलवार कमीज पहनकर गई और मैंने उनसे कहा, ‘सर क्या मैं ठीक दिख रही हूं, मैंने अपन घर के हेल्पर का सलवार पहना है’। ”

इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने पहले न चुने जाने के पीछे की असली वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मुझे बाद में पता चला कि जब हर कोई बैठकर बात कर रहा था, तो आयुष्मान खुराना ने महसूस किया कि मुझे भूमिका नहीं निभानी चाहिए क्योंकि मैं एक मां की तरह नहीं दिखती हूं। आयुष्मान का कहना था कि मैं बहुत हॉट हूं। उसे मेरी तरफ देखकर ‘मम्मी’ वाली फीलिंग नहीं आती है।

‘केबीसी 13’ में नीना अभिनेता गजराज राव के साथ स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

Related Posts

शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

Continue reading
एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

  • By TN15
  • November 24, 2026
‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

  • By TN15
  • November 24, 2026
26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

  • By TN15
  • November 24, 2026
आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!