कमलेशकांत गिरि बने जन सुराज राज्य कोर समिति के सदस्य

मुजफ्फरपुर। जन सुराज ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के हीरानगर बैरिया निवासी कमलेशकांत गिरि को राज्य कोर समिति का सदस्य नियुक्त किया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने स्वयं उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने कमलेशकांत गिरि को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि राज्य कोर समिति संगठन की शीर्ष इकाई है, जो नीति निर्माण और कार्यक्रमों पर निर्णय लेती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कमलेशकांत गिरि अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती देंगे और इसके उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कमलेशकांत गिरि ने प्रशांत किशोर, मनोज भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरि और जन सुराज कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”

इस नियुक्ति पर दिलीप भारती, शिक्षक मनोज गिरि, नीलकमल गिरि, ब्रजकिशोर गिरि, रजनीश भारती, आनंद कुमार और राजू भारती समेत कई शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी