रोसड़ा में धूमधाम से निकाली गई त्रिमूर्ति शिव जयंती शोभायात्रा

रोसड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 89वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मिर्जापुर रोड, संत जोसेफ स्कूल के पीछे स्थित निर्माणाधीन भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर समाप्त हुई।

थाना प्रभारी लालबाबू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान शिव के भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान संदेश-पत्र बांटे गए और लोगों को भगवान शिव के दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया।

शोभायात्रा में सबसे आकर्षण का केंद्र शिव भोलेनाथ बाबा की दिव्य झांकी रही, जिसे भव्य रथ पर सजाया गया था। झांकी का संदेश था कि भगवान शिव सभी आत्माओं को अमरकथा सुनाकर अकाल मृत्यु से मुक्ति दिलाने भारत भूमि पर अवतरित हो चुके हैं।

ब्रह्माकुमारी कुंदन बहन ने शिव जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय है जब हम परमपिता परमात्मा शिव से सर्व प्राप्तियां और जन्म-जन्मांतर की मनोकामनाओं को पूर्ण करने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।

शोभायात्रा में रोसड़ा एवं आसपास के 100 से अधिक भाई-बहनों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी