जेपी नड्डा का ‘नीतीश-मंत्र’ जाप, क्या बिहार में बनेगा भाजपा का ‘राज-मंत्र’?

 बिहार की सियासत में हलचल

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज से 2 दिन बिहार के दौरे पर हैं। उनके दौरे के कई राजनैतिक और कूटनीति के मायने निकाले जा रहे हैं। वैसे तो जेपी नड्डा बिहार में कई स्वास्थ्य सेवाओं के उद्घाटन के लिए बिहार आए हैं लेकिन वह दरभंगा के एम्स की जमीन और निर्माण में आ रही दिक्कतों को समझने भी जाएंगे। इस बीच उनका कार्यक्रम पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में भी है। लेकिन इस यात्रा के कई अहम राजनीतिक पहलू भी हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जगत प्रकाश नड्डा ने सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जगत प्रकाश नड्डा की ये मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली। उनके साथ भाजपा के कई मंत्री भी थे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही जलपान किया। नीतीश कुमार ने भी जेपी नड्डा का गर्म जोशी से स्वागत किया।
दरअसल, इस मुलाकात को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन के बल पर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। इसलिए भी यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं, हाल तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की आमने-सामने की एक मुलाकात भी हुई थी। इस मुलाकात को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि यह मुलाकात सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर हुई। लेकिन भाजपा किसी तरह से कोई रिस्क लेने के मूड में नजर नहीं आती है। वह इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जरा भी इग्नोर करने के मूड में नहीं है।
ऐसा देखा गया है कि पिछली दफा बिहार में सत्ता परिवर्तन का कारण तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की एक छोटी सी मुलाकात ही बनी थी। यह साल 2021 था जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की एक छोटी सी मुलाकात बजट सत्र के दौरान हुई थी। उसके बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया। लिहाजा, बीजेपी ऐसी कोई भी गलती नहीं करना चाहती जिससे नीतीश कुमार किसी भी तरह से आहत महसूस करें। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यह बात एक बार फिर से दोहराई है कि वो दो बार गलती कर चुके हैं। अब किसी हाल में आरजेडी का साथ नहीं करेंगे।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?