Journalist Unity : पत्रकारों के मान सम्मान और अधिकार को किया गया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का गठन : जैन

Journalist Unity : वरिष्ठ पत्रकार ने कहा-पत्रकारों की लड़ाई के साथ ही समाज में होने वाले अन्याय के खिलाफ बनेंगे आवाज 

किरतपुर। जनपद बिजनौर के किरतपुर में वंश पैथोलॉजी लैब पर राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का गठन किया गया, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अपने विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा हुई कि आखिरकार संगठन बनाने की जरूरत क्यों पड़ी ?

इस अवसर पर पत्रकारों के मान सम्मान और अधिकार के मामले में पत्रकारों को उपेक्षित बताया गया। दरअसल यह संगठन वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन की कड़ी मेहनत से खड़ा हुआ है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह संगठन केवल पत्रकारों के उत्पीड़न के लिए ही नहीं बनाया गया है बल्कि यह समाज में होने वाले अन्याय के खिलाफ भी काम करेगा। जिस व्यक्ति की फरियाद कोई नहीं सुनता है उसकी मदद संगठन करेगा। उन्होंने बताया कि यह संगठन समय-समय पर सामाजिक कार्य भी करता रहेगा। संगठन की मीटिंग के बाद सभी पत्रकारों ने किरतपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर संगठन की जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन ने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि हमारे संगठन के पत्रकार हमेशा निष्पक्ष, ईमानदारी से कानून को सहयोग करेंगे। उधर प्रभारी मनोज कुमार ने भी आश्वासन दिया कि पुलिस और कानून ईमानदार पत्रकारों की हमेशा इज्ज़त करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मिर्जा बेग मंडावर, पत्रकार कपिल रस्तोगी, मनोज कुमार, डॉक्टर विकास, रविकांत वर्मा, जोगेंद्र सिंह, योगेंद्र, पवन कुमार, जनेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, नंदराम, राजीव कुमार, मुसैब सिद्दीकी, देवेश राजपूत, मनोज कुमार, डॉक्टर हेमंत शर्मा, दिव्यम, अंकित आदी पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    बड़ा सवाल: क्‍या अब जेल की सलाखों में…

    Continue reading
    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi