Madhya Pradesh News : निजी अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों कीजलकर मौत हो गई और 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह आग जबलपुर के चंडाल भाटा इलाके में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी में लगी हुई है, आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर ही पहुंच गई और आग पर काबू पाने में लग गईं। सीएसपी जबलपुर अखिलेश गौर ने कहा कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभी रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीमों ने वहां फंसे सभी लोगों का बाहर निकाला लिया है।

खबर के अनुसार अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। सीएम शिवराज सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा कि लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। मुख्यमंत्री ने जिन चार लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को 5 लाख रपये के मुआवजे की घोषणा की है। ज्ञात हो कि प्रदेश के भोपाल स्थित कमला नेहरू अस्पताल में गत साल नवम्बर में बच्चों के वार्ड में आग लग गई थी, जिसकी वजह से चार बच्चों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद अस्पताल के निदेशक समेत तीन डॉक्टरों को उनके पद से हटा दिया गया था।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश