Suicide : सरकारी नौकरी न मिलने पर यमुना नदी में लगा दी छलांग!

Suicide : आगरा के नगला तलफी गांव में सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान होकर युवक यमुना नदी में कूद गया। अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि यमुना नदी के पास नाव में उसका मोबाइल और चप्पल मिली हैं। युवक ने नदी में कूदने से पहले व्हाट्स एप पर स्टेटस भी डाला था। युवक ने व्हाट्स एप स्टेटस पर लिखा है कि मेरे मम्मी पापा बहुत अच्छे हैं लेकिन मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पाया। वह मुझे बहुत प्यार करते हैं उनके लिए एक सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने मेरे लिए बहुत किया है। पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की यमुना नदी में तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि कर्मवीर सिंह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि उसने बहुत कोशिश की लेकिन सरकारी नौकरी नहीं मिली। वह गत दिनों से परेशान था। रविवार को देर रात जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। उसका मोबाइल और चप्पल यमुना नदी के पास नाव पर रखे मिले। आशंका जताई गई कि कर्मचारी यमुना में कूद गया है।

  • Related Posts

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    बड़ा सवाल: क्‍या अब जेल की सलाखों में…

    Continue reading
    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi