जीतन राम मांझी ने मंत्रालय मिलते ही ठोक लिया था माथा, फिर पीएम मोदी के एक वाक्य ने सब कुछ बदल दिया

दीपक कुमार तिवारी

पटना। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता और सांसद जीतनराम मांझी ने कहा है कि एमएसएमई(सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग मिलने के बाद उन्होंने अपना माथा ठोंक लिया था। मांझी की पार्टी को बिहार में एक ही सीट मिली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया है। एनडीए गठबंधन की सराकर में मंत्री बनने के बाद मांझी अपने विभाग से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में पीएम मोदी ने उन्हें समझा लिया।

गया के मोहनपुर में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जीतनराम मांझी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था। आयोजित अभिनंदन समारोह में मंच से एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा “जब हम मंत्रालय का लिफाफा खोला तो देखा की एमएसएमई मंत्रालय है। इसे देखकर माथा ठोक लिया कि यह कौन विभाग मिला है। सभी लोग पीएम से मिल रहे थे। हम मिलकर कहने जा रहे थे कि कौन विभाग मिला है। तभी पीएम ने कहा कि मांझी जी हमने आपको अपनी कल्पना का विभाग दिया है। मेरा यह सपना है उस सपना को पूरा करना है।”

मांझी ने कहा “डॉ. भीम राव अम्बेडकर की कही हुई बातो पर अमल क्यों नही किया जा रहा है। उनकी कही हुई बात थी। कॉमन स्कूलिंग सिस्टम होना चाहिए। राष्ट्रपति का बेटा हो या भंगी का बेटा सबको शिक्षा एक सामान मिले। यह नही है। अगर हम सिर्फ सांसद होते तो संसद में डंका की चोट पर यह आवाज को उठाते और कहते नहीं तो अम्बेडकर का नाम लेना बंद कीजिए। मंत्री बनने के बाद यह नहीं कह सकते है। हमारे सामने एक ढाल रख दी गई है।”

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) मौजूदा उद्यमों को सहायता प्रदान करने और नए उद्यमों को प्रोत्साहित करके संबंधित मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के सहयोग से, खादी, ग्रामोद्योग और कयर उद्योग सहित एमएसएमई क्षेत्र की वृद्धि और विकास को बढ़ावा देकर एक जीवंत एमएसएमई क्षेत्र की कल्पना करता है।”

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi