केवल मनोरंजन के लिए ऐसा कहते हैं राहुल : जीतन राम मांझी

राम नरेश

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईवीएम वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार कह दिया कि ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है, तो विपक्ष केवल अपने मनोरंजन के लिए ऐसा कहते रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर ईवीएम में छेड़छाड़ की बात होती, तो आज उनकों इतनी सीटें नहीं मिलतीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी की सरकारें कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में ईवीएम के जरिए ही बनी हैं।

जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी ईवीएम पर सवाल उठाकर अपनी कमजोरी दिखा रहे हैं, जैसे जनता को गुमराह कर रहे हैं कि संविधान और आरक्षण खतरे में है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से वो ये बताना चाहते हैं कि हम बहुत फेमस हैं। जीतन राम मांझी ने कहा इतना गलत बोलकर ही वो इतनी सीटें ले आए हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में उनका अता-पता नहीं रहेगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि ईवीएम “ब्लैक बॉक्स” है। राहुल गांधी ने कहा है कि ईवीएम की जांच करने की किसी को इजाज़त नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi