जिला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

सुभाष चंद्र कुमार

समस्तीपुर पूसा। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्यापति सभागार में जिला ग्रामीण विकास विभाग समस्तीपुर की ओर से लोहिया स्वाच्छ बिहार अभियान व जल जीवन हरियाली एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन विषय पर आधारित जिला के पंचायती राज प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस दौरान उन्होंने मनरेगा से संबंधित एवं विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपने अमूल्य योगदान देने वाले मुखिया मनरेगा कर्मचारी जल जीवन हरियाली एवं लोहिया स्वच्छता बिहार से जुड़े कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को एक एक पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आगत पंचायत प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों का स्वागत उप विकास आयुक्त संदीप प्रियदर्शी ने किया।

उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पंचायती राज सशक्तिकरण की सभी योजनाएं पंचायत प्रतिनिधियों के इर्द-गिर्द ही चलती है। पंचायत के सभी योजनाओं की खांका एवं कार्यान्वयन मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रमुख द्वारा क्रियान्वित होता है। पदाधिकारी का काम सिर्फ मार्गदर्शन देना होता है। उन्होंने इस दिशा में कुछ कमियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मानव दिवस सृजन में लक्ष्य के अनुपात में कम काम हुए हैं।

इसके अलावा आवास योजना में भी पीछे हैं। डब्लूपीओ हर पंचायत में बना, लेकिन कार्य नहीं हो रहा है। इसलिए पंचायत के मुखिया को नये वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने भी तमाम पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि मनरेगा, जल जीवन हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना, व लोहिया स्वच्छ बिहार से जुड़े कल्याणकारी कार्य में तेजी लाने की सलाह दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव कुमार ने किया। मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रियंका प्रियदर्शनी, पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, मोरवा प्रखंड प्रमुख सान्या निधि, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार, जिला मनरेगा पदाधिकारी, मोहमदपुर कोआरी के मुखिया संजीव कुमार सिंह, आशादेवी, राजीव कुमार, आशुतोष चौधरी, घटहो कल्याण के मुखिया नुतन देवी, हसनपुर से संजीव कुमार चौधरी खानपुर के विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi