बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले बयान पर निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिलसिलेवार तरीके से झूठ बोला है। वह भ्रम फैला रहे हैं. छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने गोली चलाने का आदेश नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि फायरिंग का आदेश वाला आरोप भी झूठा है. गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री नहीं प्रदर्शन के दौरान मौजूद मजिस्ट्रेट देते हैं. राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। उनके पास कोई तथ्य नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गृहमंत्री चोरी चुपके विदेश यात्रा पर नहीं जाते हैं. राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला है. छात्रों पर गोली चलाने वाले आरोपों का बीजेपी खंडन करती है।
इसके अलावा स्टूडेंट की कैटेगिरी को लेकर भी बीजेपी ने कहा है कि इस देश का कोई भी स्टूडेंट Idiot नहीं है। इसके अलावा संबित पात्रा ने इडियट शब्द को असंसदीय करार दिया है. साथ ही प्रदर्शनकारी छात्रों को इडियट कहने का आरोप राहुल गांधी पर बीजेपी ने लगाया है।





