तेहरान : इधर चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के दौरे पर हैं दूसरी ओर ईरान अमेरिका पर आक्रामक है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका के हमलों की वजह से पश्चिम एशिया में फैली जंग अब हिंद महासागर तक पहुंच सकती है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेने के सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अगर अमेरिका या इजरायल ने उनकी जमीन पर फिर से हमला किया तो इस बार तेहरान पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है।
ईरान की फोर्स न्यूज एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में याह्या रहीम सफवी ने कहा, ‘संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से लाल सागर तक फैल गया है। इसलिए यह संभव है कि ईरान पर नए हमले होने की सूरत में यह युद्ध का मोर्चा इससे आगे बढ़े और हिंद महासागर या शायद उससे भी आगे तक पहुंच जाए।’
ईरान की रक्षा नीति बदली
ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री की ओर से भी गुरुवार को एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान की रक्षा नीति अब बदल रही है। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न रजा ने यूएन जनरल असेंबली (UNGA) में अपने राष्ट्रपति भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि तेहरान की रक्षा नीति बदल गई है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित किया। न्यूयॉर्क में खड़े होकर मसूद पेजेश्कियान ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया और ऐलान किया कि ईरान कभी झुकेगा नहीं। यह पहली बार है, जब किसी नेता ने ऐसे देश के मंच से वैश्विक संस्था को संबोधित किया, जिसके साथ वह जंग लड़ रहा है।
उन्होंने हम पर हमला किया लेकिन हमने घुटने नहीं टेके। उन्हें समझना चाहिए कि वो जितना ज्यादा प्रतिबंध लगाएंगे, दबाव बनाएंगे और धमकाएंगे, ईरानी लोगों का विरोध उतना ही बढ़ेगा। हम डरने वाले लोग नहीं है।
पेजेश्कियान ने ट्रंप को घेरा
पेजेश्कियान ने अपने संबोधन में कहा, ‘कल अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे देश के बारे में जो कहा, वह संयुक्त राष्ट्र के नियमों, उसकी भावना और इंसानियत के बुनियादी उसूलों के खिलाफ है। ये बात अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीति के जानकार अच्छे से समझते हैं।’
UNGA में अपने संबोधन में मसूद पेजेश्कियान ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और उन 150 से ज्यादा स्कूली बच्चों की तस्वीर दिखाई, जो अमेरिका-इजरायल के हमलों में स्कूल में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जो गहो रहा है, उसे दुनिया को देखना चाहिए।

