रैपिड रेल की पहल झलक आई सामने, जानिए ट्रेन के अंदर होंगी क्या-क्या सुविधाएं

द न्यूज 15

गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर अगले साल मार्च में शुरू हो जाएगा। इसके बाद पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई गांव के बीच रैपिड रेल चलने लगेगी। यह खंड 17 किलोमीटर लंबा है। इसके 6 महीने बाद मुरादनगर से मेरठ के परतापुर तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी है। तीसरा खंड इसके बाद साहिबाबाद से दिल्ली के बीच शुरू होगा। वर्ष 2025 में सबसे आखिरी में रैपिड रेल मेरठ शहर के अंदर चलने शुरू होगी।

एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने बुधवार को रैपिड रेल परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई गांव तक सिविल का कार्य पूरा कर 90 फीसदी पूरा हो गया है। अगले दो माह में रेल के कोच आने शुरू हो जाएंगे, इनका निर्माण गुजरात में कराया जा रहा है। मई से ट्रायल का काम शुरू होने लगेगा। दिसंबर में फुल ट्रायल किया जाएगा। इसके हर छह माह बाद रैपिड रेल के सभी खंड एक-एक करके खोले जाएंगे। रैपिड रेल 5 से 10 मिनट के अंतराल में चलेंगी। रात में केवल 6 घंटे के लिए रैपिड रेल सेवा को बंद रखा जाएगा।
रैपिड रेल के कोच का मॉडल भी दिखाया गया। सभी कोच वातानुकूलित होंगे और उनमें सभी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इन कोचों में वाई-फाई और चार्जिंग पॉइंट भी जगह-जगह पर दिए गए हैं। रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ब्रेक लगाते समय ट्रेन में झटका भी नहीं लगेगा। ट्रेन संचालन का पूरा सिस्टम कंप्यूटराइज रहेगा। यदि कोच में सवारी नहीं है तो ऑटोमेटिक उसकी लाइट अपने आप बंद हो जाएंगी। ट्रेन में कुल 6 कोच होंगे और महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित रहेगा। यह रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक 55 मिनट में पहुंच जाएगी। दिल्ली से मेरठ तक यह प्रोजेक्ट 82 किलोमीटर लंबा है।
रैपिड रेल में मरीजों के लिए भी खास इंतजाम : विनय कुमार ने बताया कि रैपिड रेल में मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। मरीज स्ट्रैचर सहित रैपिड रेल में सफर कर सकेंगे। इसके लिए उनसे कोई अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा। नोएडा के एक सिनेमा हॉल में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की स्क्रीनिंग थोड़ी देर के लिए बाधित होने के बाद हंगामा मच गया। दर्शकों को शांत करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, एसी खराब होने के कारण फिल्म बीच में रोकनी पड़ गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ऑडिटोरियम के सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एसी) में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कुछ खराबी आने के कारण कर्मियों को फिल्म की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी, जिसके बाद दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल के भीतर स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधन ने एसी को तुरंत ठीक किया, जिसके बाद फिल्म का प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया गया।
हंगामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाना के अधिकारियों का एक दल भी मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे उन आरोपों से इनकार किया कि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मल्टीप्लेक्स के एक अधिकारी ने जानबूझकर फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी थी।
विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित तथा जी स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘द कश्मीर फाइल्स’ में 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!