संयुक्त निवेशक मोर्चा के बैनर तले देशभर के जिला मुख्यालयों पर लड़ी गई निवेशकों की लड़ाई

सहारा के साथ ही दूसरे ठगी कंपनियों के निवेशकों की लड़ाई संयुक्त निवेशक मोर्चा के बैनर तले देशभर में लड़ी जा रही है। सोमवार को 17 संगठनों ने संयुक्त निवेशक मोर्चे के बैनर तले जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ठगी पीड़ितों की आवाज संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह, भारतीय अपना समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी शेख, सहारा संघर्ष समिति ने विजय वर्मा, विश्व भारती जन सेवा संस्थान ने राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुशवाहा और दूसरे संगठनों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्षों की अगुआई में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी संगठनों ने प्रदेशों के साथ ही केंद्र सरकार को भी ललकारा। विभिन्न जिलों के डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हर हाल में निवेशकों का भुगतान लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले निवेशकों का भुगतान करा लेना है।

दरअसल सहारा के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के निवेशकों की लड़ाई लड़ने के लिए 17  संगठनों के समर्थन से संयुक्त निवेशक मोर्चा का गठन हो हुआ है। संयुक्त निवेशक मोर्चे के बैनर तले दिल्ली जंतर मंतर पर 26 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया था। संयुक्त निवेशक मोर्चा के बैनर प्रथम प्रहरी, विश्व भारती जन सेवा संस्थान, राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन, ठगी पीड़ितों की आवाज, भारतीय अपना समाज पार्टी और राष्ट्रीय उपकार मोर्चा समेत 17 संगठन निवेशकों की लड़ाई लड़ने के लिए दम भर रहे थे। आंदोलन को प्रख्यात समाजसेविका मेधा पाटकर, किसान नेता डॉ. सुनीलम, किसान नेता संजीव प्रधान का समर्थन मिल चुका था। देशभर के तमाम सोशल एक्टिविस्ट और किसान और मजदूर नेताओं का समर्थन इस आंदोलन को मिल रहा था। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली जंतर मंतर पर परमिशन ने मिलने की वजह से मोर्चे की कोर टीम ने देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रख दिया था।

दरअसल कई संगठन सहारा और दूसरी ठगी कंपनियों के निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे थे। विभिन्न राज्यों की राजधानियों के साथ ही दिल्ली जंतर मंतर औेर राम लीला मैदान पर भी निवेशकों की लड़ाई लड़ी जा चुका है। क्योंकि ये संगठन अलग अलग लड़ाई लड़ रहे थे तो केंद्र सरकार और इन कंपनियों के प्रबंधन पर बड़ा दबाव नहीं बन पा रहा था। वरिष्ठ पत्रकार और फाइट फॉर राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत ने इस मोर्चा के गठन का प्रस्ताव इन संगठनों को दिया औेर इन संगठनों ने बड़ी सूझबूझ के साथ संयुक्त निवेशक मोर्चा का गठन किया है। 26 फरवरी से दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी बड़ी जोर शोर से हो रही है। इस आंदोलन में सभी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चे की कोर टीम के सदस्य हैं। आंदोलन की अगुआई मुख्य रूप से फाइट फॉर राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, प्रथम प्रहरी के बी.के. श्रीवास्तव, विश्व भारती जन सेवा संस्थान के नागेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी शेख, ठगी पीड़ितों की आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह, राष्ट्रीय उपकार मोर्चा के राष्ट्रीय दिनेश चंद्र दिवाकर, भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा के साथ ही कई और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोर टीम के सदस्य कर रहे हैं।

  • Related Posts

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर हो रहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग