सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर सीएमओ ने किया आगाज

9400 बच्चों और 2300 गर्भवती को लगाये जाएंगे टीके

द न्यूज 15 
नोएडा । जनपद में सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 (आईएमआई-4.0) अभियान शुरू हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौला पर एक बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएमओ एवं उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबेद ने बताया – सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 (आईएमआई-4.0) के तहत नियमित टीकाकरण से किन्हीं कारणों  से वंचित रह गए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती को निशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। जनपद में यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया – जनपद में करीब 9400 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके अलावा लगभग 2300 गर्भवती को टीडी का टीका लगाया जाना है। उन्होंने बताया- सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख, बादलपुर, दादरी, जेवर सहित जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बच्चों और गर्भवती को टीके लगाए गये।

डा. उबेद ने बताया- अभियान का द्वितीय चरण चार अप्रैल और तृतीय चरण दो मई से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के कारण 10 मार्च को टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित रहेगा।उन्होंने बताया- अभियान के तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों, ईंट भट्टों, निर्माणाधीन साइट, दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया – टीकाकरण से अक्सर विस्थापित परिवार छूट जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग आता है। कामकाज के हिसाब से यह लोग विभिन्न प्रदेशों और शहरों में घूमते हैं। इनके बच्चों का विशेष रूप से टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा जिले की सीमा (गाजियाबाद, दिल्ली और सिकंदराबाद) से सटे इलाकों में बसे लोगों के बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया टीकाकरण के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गयी है।

यह टीके लगाए जा रहे हैं : सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी, पीसीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टीडी (टिननस डिप्थीरिया) का टीका लगाया जाएगा।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

  • By TN15
  • November 24, 2026
आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

  • By TN15
  • November 24, 2026
सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?