कल से घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी : डा. अमित विक्रम

1977 टीम जुटेंगी अभियान में 

द न्यूज 15 

नोएडा।  जनपद में एक्टिव केस डिटेक्शन एंड रेगुलर सर्विलांस फॉर लेप्रोसी (कुष्ठ) के तहत मंगलवार (आठ मार्च) से घर-घर स्क्रीनिंग कर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे । यह जानकारी जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. अमित विक्रम ने सोमवार को दी। डॉ. विक्रम ने बताया-शासन के निर्देश पर जनपद में एक्टिव केस डिटेक्शन एंड रेगुलर सर्विलांस फॉर लेप्रोसी मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए 1977 टीम बनायी गयीं हैं। एक टीम में दो सदस्य हैं। इस अभियान में किसी भी सरकारी कर्मचारी की सेवाएं नहीं ली जा रही हैं। आशा और आशा संगिनी इस अभियान में सुपरवाइजर होंगी। उन्होंने बताया -आठ मार्च से शुरू हो रहे इस अभियान की समय सीमा निर्धारित नहीं है। एक दिन में करीब 50 से 100 घरों का सर्वे किया जाएगा।डा. अमित ने बताया- अभियान के दौरान उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा, जहां पिछले तीन वर्षों में कुष्ठ रोगी मिले हैं। अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। सर्वे में मिले कुष्ठ रोगियों का सत्यापन का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपा गया है। इसके अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी स्तर से सत्यापन कराया  जाएगा।लोगों से सहयोग करने की अपीलजिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह अभियान के तहत घरों में आने वाली टीम को स्क्रीनिंग के दौरान पूरी जानकारी देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा- कुष्ठ रोग किसी भी तरह की छुआछूत की बीमारी नहीं है। यह छूने, एक साथ बैठने, रहने खाने पीने से नहीं फैलती है। यह बीमारी एक जीवाणु द्वारा होती। इस रोग की पहचान बहुत आसानी से की जा सकती है। इसमें त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। यह तंत्रिकाओं, त्वचा व आंखों को प्रभावित करता है। इस रोग में स्थायी, शारीरिक दिव्यांगता  की आशंका भी होती है। यह रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्रे के कारण होती है। अनुपचारित कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति ही एक मात्र जीवाणु को फैलाने के लिये जिम्मेदार होता है। संक्रामक व्यक्तियों के श्वसन तंत्र जैसे छींकने,खांसने से निकले ड्रॅापलेट से दूसरा व्यक्ति संक्रमित होता है। उन्होंने बताया – जनपद में बहुत ज्यादा कुष्ठ रोगी नहीं हैं। वर्तमान में केवल 49 कुष्ठ रोगी हैं, जिनमें 14 साल से कम उम्र के दो बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी का उपचार चल रहा है।कुष्ठ रोग के लक्षणइस रोग में गहरे रंग की त्वचा वाले व्यक्ति के हल्के रंग के धब्बे और हल्के रंग की त्वचा वाले व्यक्ति के गहरे सफेद अथवा लाल रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। धब्बे वाले स्थान पर सुन्नपन, हाथ या पैरों में झुनझुनी होना इसके लक्षण हैं।

Related Posts

इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
  • TN15TN15
  • June 29, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

  • By TN15
  • August 18, 2026
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

  • By TN15
  • August 18, 2026
राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!