राहुल और सोनिया गांधी का अपमान ? कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पेश किया पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आरोप के साथ पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आगे बढ़ाया  है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाषण में यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को इस आरोप के साथ पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान इस प्रस्ताव को लेकर एक बार फिर सत्ता पक्ष और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।

राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर कांग्रेस ने लगाया आरोप

कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान दिये गये भाषण का हवाला दिया है। पीएम मोदी के भाषण के दौरान कांग्रेस नेताओं पर दिये गये उनके बयान को ही आधा बनाकर कांग्रेस की ओर से विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया गया है। कांग्रेस की ओर भेजे गये इस नोटिस में आरोप लगाया है कि पीएम मोदी का बयान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अपमानजनक है। कांग्रेस के दोनों ही नेता लोकसभा के मौजूदा सांसद हंै।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था ? कांग्रेस ने बताया

राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को भी शामिल किया है। पत्र के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा था मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि चलो भाई नेहरू जी का नाम हमसे कभी छूट जाता होगा और यदि छूट जाता है तो हम उसे ठीक भी कर लेंगे। क्योंकि वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे लेकिन मुझे यह समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई भी व्यक्ति नेहरू जी का सरनेम रखने से क्यों डरता है ? क्या शर्मिंदगी है ? नेहरू सरनेम रखने में क्या शर्मिंदगी है ? इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको मंजूर नहीं है। परिवार मंजूर नहीं है।

लंदन वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का हमला

दूसरी ओर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी लंदन में दिये गये बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के दखल की मांग करते हैं तो आपका इरादा क्या है ? किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के घरेलू मामलों में दखल देने के पीछे उनकी क्या मंशा है ?

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे