द्वारका को स्वच्छ एवं सुसज्जित बनाने की पहल-सोलंकी ने सांसद से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली । द्वारका सहित पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के उद्देश्य से एक समन्वय बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद माननीय कमलजीत सहरावत से भेंट कर उन्हें बैठक में सम्मिलित होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

सोलंकी ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह बैठक क्षेत्र में बरसाती नालों की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, सौंदर्यीकरण एवं बुनियादी नागरिक सुविधाओं के समुचित रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सांसद महोदया की उपस्थिति इन प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस पर सांसद महोदया ने बैठक में शामिल होने की सहमति दी और यथासमय उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

सोलंकी ने आग्रह किया कि सांसद संबंधित दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अधिकारियों को भी इस बैठक में आमंत्रित करें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिक समाज के बीच समन्वय को मजबूत कर जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना है।

बैठक में क्षेत्र की विभिन्न आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, मटियाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप सहरावत, दिल्ली नगर निगम की चेयरमैन सविता पवन शर्मा, और द्वारका ‘ए’ वार्ड के पार्षद रामनिवास गहलोत सहित प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

सोलंकी ने आशा जताई कि इस बैठक के माध्यम से द्वारका और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!