ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए पहल

 एसीएस ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

पटना। बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ राज्य में शिक्षा सुधार को लेकर लगातार नई पहल कर रहे हैं। हाल ही में नवादा जिले के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि कुछ बच्चे स्कूल जाने के बजाय ईंट भट्ठों पर मजदूरी कर रहे हैं। इस पर उन्होंने तुरंत ईंट भट्ठों का दौरा कर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया।

डॉ. सिद्धार्थ ने इस समस्या के समाधान के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि ईंट भट्ठों, सड़क निर्माण और अन्य परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की पहचान कर उनका स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अनिवार्य है।
एसीएस ने स्पष्ट किया कि ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों का नामांकन सालभर कभी भी किया जा सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

यह पहल बिहार में मजदूर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?