वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

  सारण। सारण के छपरा में छोटी तेलपा पुलिस लाइन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान मंदिर में हनुमान जी के साथ ही राधा कृष्णा और मां दुर्गा की मूर्ति की भी स्थापना की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हनुमान जी के जयघोष और जयजयकार से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।
इस दौरान आयोजक ने बताया कि 31 जनवरी से चल रहे इस आयोजन में 3 फरवरी को सभी देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। प्राण प्रतिष्ठा आचार्य रंगनाथ मिश्रा, श्यामसुंदर मिश्रा, संजय पाठक सहित दर्जनों पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ की। तेलपा पुलिस लाइन गेट के समीप बना यह भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर अब लोगों के लिए पूजा अर्चना का एक केंद्र बन गया। वर्षों से लोग इस मंदिर बनाने की कोशिश कर रहे थे।
लोगों ने बताया कि इस जगह पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ होती थी।पहले यहां अष्टयाम शुरू की गई जिसके बाद सड़क दुर्घनाओं में कमी आई फिर लोगों ने यहां मंदिर बनाने के बारे में सोचा और फिर मंदिर निर्माण कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा में नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता, बीरेंद्र कुमार यादव मुख्य यजमान के रूप में थे जबकि वार्ड 39 के वार्ड पार्षद हेमन्त कुमार नितेश यादव, छोटू कुमार, सुनील यादव, मोहन यादव, मंटू यादव, दिनेश राय, अंशु कुमार, भोला राय, राजकिशोर राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!