Indian Politics : लाल चौक पर राहुल गांधी ने किया तिरंगे का अपमान : सुरेंद्र कुमार सिंह 

बीजेपी प्रवक्ता ने लाल चौक पर तिरंगे से ऊंचा राहुल गांधी का होर्डिंग लगाने को बताया तिरंगे का अपमान 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के तरीके को तिरंगे का अपमान करार दिया है। उन्होंने सवाल किया क्या तिरंगे से ऊंचा कोई हो सकता है ? पर कांग्रेस ने राहुल गांधी के होर्डिंग को तिरंगे से भी ऊंचा उठा रखा था। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगे से अपना होर्डिंग लगाकर आख़िरकार क्या सन्देश देना चाहते हैं ? क्या राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से तिरंगे से भी ऊँचे हो गए हैं ? बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि तिरंगे का अपमान करने वाले देश और समाज का भला नहीं कर सकते हैं। जो लोग अपने को तिरंगे से ऊंचा समझते हैं वे भला कैसे देश का हित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को नजरों में न तो देश का सम्मान है और न ही तिरंगे का। ये लोग किसी भी सूरत में सत्ता कब्जाना चाहते हैं। सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कांग्रेस पीएम मोदी के होते हुए दिल्ली की सत्ता के सपने देखने छोड़ दे और देश और तिरंगे का सम्मान करें।
विपक्ष की एकता पर सुरेंद्र कुमार सिंह  ने कहा विपक्ष में हर पार्टी का नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है तो विपक्षी एक कैसे हो सकते हैं ?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर के अंदर लाल चौक पर राहुल गांधी तिरंगा फहराए हैं यह सब 370 हटने के बाद ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग 370 धारा के हटने के विरोधी थे। उन्होंने सवाल किया क्या 370 धारा हटाने से पहले राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहरा सकते थे ? उन्होंने कहा कांग्रेसियों तो बीजेपी का अहसान मानना चाहिए कि 370 धारा हटने पर उन्होंने लाल चौक पर जाकर तिरंगा फहराया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष को साथ में लेकर चलने की बात कर रही है अपर विपक्ष के तमाम नेता राहुल गांधी के साथ आने से बच रहे हैं। कांग्रेस के 16 प्रदेश में एक भी विपक्ष का लोकसभा सांसद उनकी यात्रा में शामिल नहीं हुआ। अधिकतर प्रदेशों में एक भी विधायक यात्रा में शामिल नहीं हुआ। उनका कहना था कि लोकतंत्र में हर किसी को प्रधानमंत्री का सपना देखने का अधिकार है। राहुल गांधी यदि पीएम का सपना देख रहे हैं तो क्या हुआ, वह भी तो इस देश के ही वासी तो हैं। उन्होंने कहा पर जिस तरह से कांग्रेस ने सेना और देश का अपमान किया है ऐसे में कांग्रेस को जनता माफ़ नहीं करेगी।
  • Related Posts

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading
    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक