संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर मेरे हाथ में थमाया झुनझुना : उपेंद्र कुशवाहा

सीएम ने कहा कि पार्टी ने उपेंद्र कुशवाहा आए तो हमने उन्हें इज्जत दी और वे मुझसे स्नेह करते हैं, संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मुझे जरूर बनाया गया। तब मुझे भी लगता था कि उन दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिलेगा

बिहार के जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि उपेंद्र कुशवाहाआए हमने उन्हें इज्जत दी और फिर कहा कि हम उनसे बहुत स्नेह करते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब किस तरह से उन्होंने इज्जत दी ये तो बहुत बाद में पता चला। मुझे संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया तो सीधे तौर पर एक झुनझुना मेरे हाथ में थमाया गया है। मैं अध्यक्ष बन गया पर सदस्यों को भी मनोनीत नहीं कर सकता। इसका क्या अर्थ ? मुझसे कभी कोई सुझाव नहीं मांगा गया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कई मौके आए, जहां संसदीय बोर्ड की भूमिका हो सकती थी लेकिन मुझे एक बार भी नहीं बुलाया गया, क्या मेरा सुझाव नहीं लेना चाहिए ? नजरंदाज करने के बाद भी हमने सुझाव दिया लेकिन उस पर पार्टी ने कभी ध्यान नहीं दिया।

मेरी किसी भी सलाह पर पार्टी ने नहीं दिया ध्यान

हमने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के जिस व्यक्ति के अंदर लीडरशिप की क्वालिटी है। उसको राज्यसभा भेजा जाए, जिससे पार्टी का लाभ होगा। अति पिछड़ा समाज का जो आकर्षण था वह घट रहा था लेकिन मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। मेरे बार-बार कहने के बाद भी यह नहीं हुआ। यह कहना कि इज्जत दी तो मेरे सुझाव का कोई मतलब नहीं है। मेरी बात का कोई महत्व नहीं है। हम यह कह सकते हैं कि वो झुनझुना ही था।

 

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा