स्मार्ट मीटर के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

नजीबाबाद के अजमल खां रोड स्थित विद्युत कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रधान की अगुवाई में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।धरने की अध्यक्षता दलवीर चौधरी ने की जबकि संचालन रामोद कुमार ने किया। इस दौरान एक्शन रामकुमार और एसडीओ के साथ भाकियू पदाधिकारियों की लंबी वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता असफल रही।भाकियू कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बिजली बिलों का बोझ डाला जा रहा है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं।यूनियन नेताओं ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से अपील की कि कोई भी अपने घरों पर स्मार्ट मीटर न लगने दे और आंदोलन को मज़बूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल हो।धरना-प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी, प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार, प्रदेश सचिव डॉ. जयपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी नरेंद्र राठी, यशपाल राठी, जिला अध्यक्ष हेमेंद्र धनकड़, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फैसल, मोहम्मद आमिल, अजीत प्रताप, शकील अहमद, मोहम्मद फहीम, रईस अहमद, श्रीमती भारती, मोहम्मद शहजाद, मेहताब, राजू सिद्दीकी, गुल मोहम्मद, श्रीमती रजिया सुल्तान, अफसरी, समीना, नसरीन, नूरजहां, समीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उपभोक्ता मौजूद रहे।

भाकियू ने ऐलान किया कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

अब भारतीय किसान यूनियन का बड़ा आंदोलन होगा। अगला धरना-प्रदर्शन आदर्श नगर बिजली घर पर चलेगा, क्योंकि एक्शन कार्यालय पर जगह कम होने के कारण वहां भीड़ इकट्ठा करना मुश्किल है।

  • Related Posts

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading
    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’