भारत जोड़ो यात्रा का केरल में स्वागत किया

0
220
Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा का पांचवां दिन परसला, तिरुवनंतपुरम से सुबह 7 बजे शुरू हुआ। कल यात्रा तमिलनाडु से निकलकर केरल में प्रवेश की थी। केरल के लोगों ने यात्रा का अपार उत्साह और समर्थन के साथ स्वागत किया। हजारों की संख्या में स्थानीय लोग यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। संगीत और उत्सव के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रियों की कलाई पर एक “बीज धागा” बांधा, और भारत को एकजुट करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा की पुनः पुष्टि की।

यात्रा में केरल के पर्यावरणविद् श्रीधर राधाकृष्णन और महाराष्ट्र के अर्थशास्त्री एच एम देसरदा शामिल हुए। स्वराज इंडिया केरल इकाई भी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई। यात्रा शाम 7 बजे तिरुवनंतपुरम के नेमोम में समाप्त हुई।

Leave a reply

  • Default Comments (0)
  • Facebook Comments
Please enter your comment!
Please enter your name here