Increased Unemployment : अमेजन ने दिया बहुत बड़ा झटका, निकाले जाएंगे 18000 से ज्यादा कर्मचारी, सीईओ ने की पुष्टि

अमेजन के ई-कॉमर्स और ह्यूमन रिसोर्स बिजनेस पर छंटनी का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा

दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज अमेजन ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी की कुल वर्कफोर्स में से करीब 18000 से ज्यादा को नौकरी से निकाला जाएगा। एमजॉन के चीफ एग्जिक्यूटिव एंडी जेसी ने बुधवार को एक पब्लिक स्टाफ नोट में यह जानकारी दी। एमजॉन में लेऑफ से जुड़े फैसलों की जानकारी 18 जनवरी से देना शुरू हो जाएगी। एंडी ने कहा कि इस लेऑफ का सबसे बड़ा असर कंपनी के ई-कामर्स और ह्यूमन रिसोर्स (मानव संसाधन) ऑर्गजाइजेशन पर पड़ेगा।

18000 से ज्यादा लोगों की होगी अमेजन से छुट्टी

गौर करने वाली बात है कि एमजॉन की कुल कॉरपोरेट वर्कफार्स में करीब 3,00,000 लोग हैं और कंपनी करीब 6 प्रतिशत की छंटनी कर रही है। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही ऐमजॉन ने नये लोगों को भर्ती करने के लिए बेसिक सेलरी को डबल कर दिया गया था और अब इस छंंटनी के साथ कंपनी ने यूटर्न ले लिया है। ऐमजॉन के कुल वर्कफोर्स की बात करें जिसमें वेयर हाउस स्टाफ भी शामिल हैं तो कंपनी के पास कुल १५ लाख से ज्यादा लोग हंै। वॉलमार्ट के बाद यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी निजी कंपनी है। अनुमानित मंदी के चलते गत कुछ समय के बाद यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी निजी कंपनी है। अनुमानित मंदी के चलते गत कुछ समय में ऐमजॉन की ग्रोथ में कमी आई है और इसके चलते कंपनी के खर्चे में कटौती करने को कहा गया है। गत साल ऐमजॉन का शेयर प्राइस भी आधा रह गया।

नवंबर में आई थी 10000 लोगों को निकाले जाने की खबर

एमेजन ने सबसे पहले नवंबर में अपनी डिवाइस डिवीजन से लोगों की छुट्टी करनी शुरू कर दी थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने उस समय एक सूत्र के हवाले से 10000 लोगों को नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी थी। बात करें संख्या की तो ऐमजॉन अब उन कंपनियों की लिस्ट में सबसे आगे है जो कर्मचारियों को निकाल रहे हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफोर्म इंक ने नवंम्र में 11,000 लोगों की छंटनकी की पुष्टि की थी। इसके अलावा ट्वीटर माइक्रोसॉफ्ट इंटल, एचपी समेत कई टेक कंपनियों ने साल 2021 में अपनी वर्कफार्स में कटौती करने का ऐलान किया था।

  • Related Posts

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    डेनमार्क की सबसे लंबी उम्र वाली इंसान बनीं…

    Continue reading
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आजम खान के ‘अब्दुल’ वाले बयान पर AIMIM बोली- ‘जेल में रहने से दिमाग…’

    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!

    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    सपा के 26 सीटों के ऑफर पर गुस्साई कांग्रेस, अपने दम पर लड़ेगी चुनाव!

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !