शीतलहर का कहर, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में स्कूलस बंद

समूचा उत्तर भारत इस समय, कड़ाके की सर्दी का सितम सह रहा है । देश में Cold wave (शीतलहर) के कहर के चलते, देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत बिहार, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है । बढ़ती ठंड के कारण, स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) घोषित कर दी गई हैं । आइए जानते हैं ठंड के कहर के कारण, देश के किन – किन राज्यों में स्कूलस को बंद करने का फैसला लिया गया है ।

दिल्ली

दिल्ली सरकार के निर्देशानुसार, ठंड और Cold wave (शीतलहर) को मद्देनज़र रखते हुए, दिल्ली में सभी सरकारी स्कूलों को 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया है । गौरतलब है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की एक्स्ट्रा क्लास जारी रहेंगी ।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्य में ठंड के चलते कई जिलों में स्कूलस को बंद रखा गया है, वहीं कई स्कूलस में छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है । यूपी के मैनपुरी जिले में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक घोषित की गई हैं । वहीं, लखनऊ में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश डीएम ने दिया है । इसी के साथ – साथ प्रशासन ने यूपी के इटावा में 5 जनवरी तक और बदायूं और वाराणसी में 4 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई हैं ।

Gwalior weather

मध्य प्रदेश

सर्दी के कारण, मध्य प्रदेश में भी स्कूलस को बंद करने को आदेश जारी किया है । ग्वालियर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों की 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी । इसके साथ – साथ, सतना में भी 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे ।

पंजाब

पंजाब में स्कूलस को 13 जनवरी, 2023 तक सर्दी की छुट्टियों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है । पंजाब सरकार ने Cold wave (शीतलहर) के चलते मध्य और दक्षिणी पंजाब में भी 23 दिसंबर, 2022 से 06 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है ।

weather school students

राजस्थान

ठंड के कहर ने राजस्थान को भी नहीं छोड़ा, राजस्थान प्रशासन ने विंटर वेकेशन के चलते 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टीयां घोषित की है ।

हरियाणा

सर्दी को मद्देनज़र रखते हुए हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों को 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रखने का एलान किया है । लेकिन, बोर्ड परीक्षाओं के चलते10वीं और 12वीं के छात्रों की क्लास सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जारी रहेगी ।

cold weather

बिहार

बिहार में ठंड को देखते हुए पटना समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. पटना जिले के डीएम ने 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

Related Posts

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहदरा,…

Continue reading
‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सुरक्षा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’