आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह, वेतन भुगतान की उठी मांग

पूसा/समस्तीपुर। प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के अवसर पर आज पूसा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट/ऐक्टू) के बैनर तले दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। वे “पीएम-सीएम झूठे हैं, आशा कार्यकर्ताओं के बच्चे भूखे हैं”, “छह माह से वेतन क्यों नहीं?”, “डबल इंजन की सरकार आशा विरोधी है” जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव उषा देवी ने किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक एवं भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ बार-बार छल कर रही है, और इसी कारण प्रधानमंत्री के आगमन पर यह शांतिपूर्ण सत्याग्रह जरूरी हो गया।

प्रखंड सचिव उषा देवी ने कहा कि पिछले छह महीनों से आशा कार्यकर्ताओं को वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका जीवन यापन कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल वेतन भुगतान की मांग की।

भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य रौशन कुमार ने सवाल उठाया कि आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21,000 रुपये मासिक मानदेय क्यों नहीं दिया जाता? उन्होंने कहा कि 1,000 रुपये की मामूली राशि में मौजूदा महंगाई में गुज़ारा करना असंभव है।

सत्याग्रह में रेखा देवी, सीमा कुमारी, सुशीला देवी, बबीता कुमारी, अनिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, राजकुमारी देवी, सविता कुमारी, प्रमिला कुमारी, कविता कुमारी, प्रीतिवाला, सुनीता देवी, आनंदी कुमारी, डोली कुमारी, चांदनी कुमारी, विभा कुमारी, रजनी कुमारी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर शामिल हुए।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी