चार चरणों के चुनाव में उत्तर प्रदेश के किसानों ने बुलडोजर बाबा की निकाल दी है गर्मी : डॉ. सुनीलम 

बसपा को वोट देने का अर्थ भाजपा को मदद करना है : पाटिल
उत्तर प्रदेश के मतदाता अब योगी बाबा से मुक्ति चला रहे हैं अभियान : ओंकार सिंह उत्तर, प्रदेश का युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार बदलने का मन बना चुका है, संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रेस वार्ता को किया संबोधित, संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में मुख्य सवाल यह है कि देश मे लोकतंत्र और संविधान बचेगा या खत्म होगा। उन्होंने  कहा कि देश को साम्प्रदायिकता और  तानाशाही से बचाने के लिए योगी जी को परास्त करना जरूरी है

द न्यूज 15 
लखनऊ। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए गत चार चरणों के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने बुलडोजर बाबा की गर्मी निकाल दी है। हिंदू-मुस्लिम, गैस सिलेंडर और गाय आदि के जिन मुद्दों पर भाजपा ने वोट हासिल किए थे वही मुद्दे अब भाजपा के खिलाफ काम करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति को उत्तर प्रदेश की जनता ने नकार दिया है।
डॉ. सुनीलम ने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों को हो रहे नुकसान का मुद्दा बड़े मुद्दें के तौर पर उभरा है, जिस तरह आवारा पशुओं ने किसानों की फसल को चरा है उसी अनुपात में भाजपा के वोटो में कमी होना तय है।
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व उप सभापति बी आर पाटिल ने कहा कि अमित शाह द्वारा मायावती जी पर दिए गए बयान और उस पर मायावती जी की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा-बसपा आपसी समझ के आधार पर आगे बढ़ रही है। बसपा को वोट देने का अर्थ है भाजपा को मदद करना।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन की जो हवा पहले चरण से शुरू हुई थी वह आंधी में तब्दील हो गई है तथा उत्तर प्रदेश के मतदाता अब योगी बाबा से मुक्ति का  अभियान चला रहे है।युवा क्रांति के राष्ट्रीय सह संयोजक हिमांशु कुमार ने कहा कि उत्तरप्रदेश का युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार बदलने का मन बना चुका है। प्रेस वार्ता में लोकदल जौनपुर के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, किसान  संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव राजेश बैरागी, सीधी- सिंगरौली क्षेत्र संयोजक निसार आलम अंसारी भी शामिल हुए।

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

सरकार कर रही संधू और जोशी के करीबियों…

Continue reading
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

अभिजीत दीपके का ऐलान – यदि इस्तीफा न…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?