10 मार्च के बाद घर-घर जाकर सहारा पीड़ितों को जागरूक करेगा राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा 

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर, महासचिव राधेश्याम सोनी, कार्यक्रम अधिकारी गोरखनाथ मिश्रा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ खान की उपस्तिथि में आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय, मोदी सरकार के खिलाफ भी खोला जायेगा मोर्चा

द न्यूज 15 
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने मेंहदावल में एक बैठक आयोजित कर सहारा पीड़ितों को जागरूक करने के लिए युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान छेड़ने के लिए विचार विमर्श किया।  बैठक में  जिसमें ये निर्णय लिया गया कि 10 मार्च के बाद मोर्चा के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण सहारा में जमा धन को लेकर सहारा पीड़ितों के घर घर जाकर पम्पलेट बांटेंगी। नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। सम्मलेन होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी गोरखनाथ मिश्रा, राष्ट्रीय मुख्य महा सचिव राधेश्याम सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक भुगतान मिल नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन होता रहेगा।
उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आरिफ खान प्रदेश  ने कहा कि सुब्रत राय नामक इस ठग के खिलाफ मजबूती के साथ और लामबंद होकर लड़ाई लड़ी जायगी तभी जाकर भुगतान का मिलना संभव हो पाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि 10 मार्च के बाद उनका संगठन पूरे देश में सहारा के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन को जन जन तक पहुंचाएगा। उनक कहना था कि वे लोग  डरेंगे नहीं बल्कि पूरे देश में सहारा पीड़ितों को एकजुट करके बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री इस मामले को गंभीरता से नही लेंगे तो 2024 में सहारा पीड़ित उनको सत्ता से बेदखल कर सबक सिखाएंगे। जैसे इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ छिड़े गए आंदोलन ने इंदिरा गाँधी की सरकार को उखाड़ फेंका था, उसी प्रकार से मोदी सरकार को भी उखाड़ फेंका जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष रामनाथ यादव, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,  जिला महासचिव, राम नवल चौधरी, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष  राजूलाल श्रीवास्तव,  प्रदेश सचिव रामकिशुन गौंड, नाथनगर ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन यादव, राम मिलन यादव, हर्षचन्द्र यादव, दयाराम पाल, अशोक शर्मा, समीउल्लाह मिस्त्री, मोहम्मद असलम आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर मोर्चे के पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सहारा पीड़ितों से मुलाकात की औेर उनकी समस्याएं सुनी। मोर्चा के पदाधिकारियों ने सहारा पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि हर हाल में उनका भुगतान कराया जाएगा। मोर्चे के पदाधिकारियों ने सहारा पीड़ितों से अपील की है कि घर बाहर निकलकर हक की लड़ाई लड़ें। जब तक सड़कों पर यह लड़ाई युद्धस्तर पर नहीं लड़ी जाएगी तब तक भुगतान होेने वाला नहीं है। पदाधिकारियों ने कहा है कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मोर्चे के कार्यकर्ता सहारा पीड़ितों के साथ हैं।

Related Posts

मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

Continue reading
मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

आंदोलनकारियों पर हमलावर गुंडों से भी लिया जाएगा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!