आईएमएस-डीआईए के छात्रों ने किया राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर-62 स्थित आईएमएस -डीआईए के छात्रों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय कला, शिल्पकला और हथकरघा परंपराओं की गहराई से जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने संग्रहालय में प्रदर्शित विभिन्न शिल्प कृतियों, वस्त्रों, लोककला और आदिवासी कृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने भारतीय शिल्पकारों की समृद्ध परंपरा, विविधता और सांस्कृतिक धरोहर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

आईएमएस-डीआईए की सीएमडी श्रीमती शिल्पी गुप्ता ने कहा कि भारतीय कला और शिल्प हमारी सांस्कृतिक धरोहर के अमूल्य प्रतीक हैं। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण न केवल छात्रों को परंपरा और विरासत से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें नवाचार और डिजाइन की दुनिया में अपनी रचनात्मक पहचान बनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों को किताबी ज्ञान से हटकर व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं। साथ ही भारत की कला और संस्कृति को समझने विद्यार्थियो के समग्र विकास और सृजनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करता है। आईएमएस-डीआईए के डीन प्रोफेसर (डॉ.) एम.के.वी. नायर ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को भारतीय कला और शिल्प की गहराई से परिचित कराते हुए उन्हें आधुनिक डिजाइन और नवाचार की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी और वैश्विक परिदृश्य में ऐसे अनुभव छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा उनकी रचनात्मकता को नए स्वरूप प्रदान करते हैं।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026